Assembly elections 2023 :विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया “अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक” का आयोजन


Assembly elections 2023 : सरगुजा ! आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुये चुनाव से पूर्व की तैयारी के संबंध में सीमावर्ती राज्यों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की ”अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक“ का आयोजन आज दिनांक 23.08.2023 को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जशपुर में किया गया।

सभी अधिकारीगणों द्वारा एक दूसरे से परिचय प्राप्त करने के पश्चात् जिले के भौगोलिक स्थिति के बारे में सभी अधिकारियों को जानकारी दिया गया। तत्पष्चात् सीमावर्ती जिलों/राज्यों के कौन से अनुविभाग/थाना की सीमा छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों की सीमा से लगती है, उस पर विस्तार से चर्चा किया गया।

सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के मोबाईल नंबर का आदान-प्रदान कर व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर महत्वपूर्ण सूचनाओं को एक-दूसरे से साझा करने की चर्चा की गई। जिले के बार्डर से संबंधित सभी जिले नाकाबंदी कर एक-दूसरे का सहयोग करेंगें। गुण्डा, बदमाश एवं फरार अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़ के संबंध में मिलकर कार्यवाही करेंगें। अवैध शराब, मादक पदार्थ की तस्करी रोकने हेतु संयुक्त मैकेनिज्म स्थापित किया जायेगा, जिससे कि तस्करी में लगाम लगाया जा सके।

फिक्सड पिकेट, मोबाईल चेकिंग के संबंध जानकारी साझा करने एवं बेहतर संचार व्यवस्था के लिये कॉमन वायरलेस फ्रिक्वेंसी निर्धारण की चर्चा की गई। संवेदनशील हॉटस्पाट का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही किया जायेगा। मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेगा। साथ ही अन्य विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा जिले के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित कर विस्तृत चर्चा की गई, तत्पश्चात उपस्थित दीगर जिला के पुलिस अधिकारियों को उन्होंने मोमेंटो भी भेंट किया।


उक्त बैठक में आयुक्त सरगुजा संभाग शिखा राजपूत तिवारीपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ. आनंद छाबड़ा(भा.पु.से.), पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग डीआईजी रायगढ़ रामगोपाल गर्ग ऑनलाईन सम्मिलित हुये थे। साथ ही जिला कलेक्टर जशपुर रवि मित्तल उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर पुलिस अधीक्षक गुमला डॉ. ऐहतेशाम वकारिब पुलिस अधीक्षक सिमडेगा सौरभ पुलिस अधीक्षक सुन्दरगढ़ प्रत्युश दिवाकर सी.आर.पी.एफ. कमांडेंट संजय त्रिपाठी, एस.डी.एम. गुमला श्री रवि जैन, अपर कलेक्टर जशपुर आई.एल.ठाकुर, अतिरिक्त कलेक्टर श्री रविन्द्रनाथ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री उमेश कुमार कश्यप, एस.डी.एम. जशपुर श्री कुशवाहा, जशपुर जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारीणग एवं बार्डर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीगण रायडीह, गुमला, सिमडेगा, जशपुर, चौकी लोदाम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।