हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Raipur Railway Administration : रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल सेक्शन में रेलवे दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 19 से 23 अगस्त तक 5 दिन किया जायेगा। जिसके चलते कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 18 से 23 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08264 बिलासपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2) दिनांक 18 से 23 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08277 टिटलागढ़-रायपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3) दिनांक 19 से 24 अगस्त, 2023 तक टिटलागढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
4) दिनांक 19 से 24 अगस्त, 2023 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08278 रायपुर- टिटलागढ़ पेसेजर स्पेशल रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग चलाने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 19 अगस्त, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सरला रोड- संबलपुर सिटी होकर चलेगी ।
2) दिनांक 19 अगस्त, 2023 को जोधपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग संबलपुर सिटी- सरला रोड होकर चलेगी ।