हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।


Bhilai nagar chhattisgarh bjp breaking: भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रति सभी वर्गों में बढ़ते रुझान के बीच आज पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय की उपस्थिति में खुर्सीपार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। इन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की राष्ट्रवादी, विकासवादी नीतियों से जुड़ने के लिए उत्साह दिखाया। श्री पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा ही प्रेदश और भिलाई को कुशल,सक्षम और बेदाग नेतृत्व देकर आगे बढ़ा सकती है। कांग्रेस ने हर वर्ग को धोखा दिया है। भिलाई के युवा व महिलाएं कांग्रेस विधायक की धोखेबाजी से खफा हैं और सभी को भाजपा पर भरोसा है।
Bhilai nagar chhattisgarh bjp breaking: आज खुर्सीपार बालाजी नगर के कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज इन कार्यकर्ताओं को बीजेपी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया है। इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं जिन्होंने भिलाई की वर्तमान स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि सट्टा और अवैध शराब की खुलेआम बिक्री की वजह से आज हर घर का माहौल खराब हो चुका है।
प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही जिस पार्टी ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया हो, उस पर कोई विश्वास नहीं कर सकता। यह एहसास बालाजीनगर के इन साथियों ने भी कर लिया है इसलिए उन्होंने आज जनहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनसेवा का प्रण लिया है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साढ़े 4 वर्षों में भिलाई की जो दुर्गति की है, उससे क्षुब्ध होकर आमजनता सहित कार्यकर्ताओं का विश्वास उनसे उठने लगा है। निश्चित ही विधानसभा चुनाव एक बार फिर कमल खिलेगा और भिलाई फिर से द्रुत गति से विकास पथ पर गतिशील होगा।
इस दौरान इन कार्यकर्ताओं ने भिलाई विधायक को झूठा बताते हुए कहा कि इन्होंने केवल चुनाव जीतने के लिए बड़े-बड़े वादे किये लेकिन शहर के विकास के प्रति ये कोई सोच नहीं रखते। इन्होंने केवल हमारे लघु भारत भिलाई की छवि को धूमिल किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि भिलाई के हर छोटे बड़े मैदान आज शराब पीने का अड्डा बन चुके हैं और खुलेआम महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हो रही हैं। भिलाई के लोगों ने इस दुर्गति के लिए कांग्रेस विधायक को वोट नहीं दिया था। इस बार हम सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और भिलाई में एक बार फिर से कमल खिलायेंगे।

भाजपा प्रवेश करने वालों में मुख्य रूप से एम ममता, एम शुभम राव, एम श्रावणी, ए संगीता, शुभा दलाई, लीला, एम खुशी, संतोष वर्मा, रीता देवी, शांति देवी, चंदना सरकार, रोहित सिंह, रूषि, उमेश, संजीव सिंह, अमित सिंह, प्रदीप, विकास, ए योगेश, एम ध्रुव, रोहित सिंह, उमेश कुमार, विकास, प्रदीप, रितु देवी आदि शामिल हैं। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, जयशंकर चौधरी, मनीष पाण्डेय उपस्थित थे।