Nagar Panchayat : नगर पंचायत में ग्राम पंचायत को शामिल किए जाने का खुलकर विरोध, बरसते पानी में पिरदा के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट


Nagar Panchayat बेमेतरा ! विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भिभोरि के दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी जिस पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए ग्राम पंचायत भिभोरि के साथ ही ग्राम पंचायत पीरदा व ग्राम गबदा को भी नगर पंचायत में शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी किये है जिसके बाद हजारों की संख्या में ग्रामीण बरसते पानी में कलेक्टोरेट पहुंचे और नगर पंचायत में उनके ग्राम पंचायत व आश्रित ग्राम को शामिल किए जाने का खुलकर विरोध किए हैं, ग्रामीणों का कहना है यहां के लोग अधिकतर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं ,उनके ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में शामिल कर दिया जाता है तो शासन की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा पूरी तरह से बंद हो जाएगी इसके अलावा ग्राम पंचायत को मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी कम हो जाएगी, इन्हीं बातों का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने नगर पंचायत में शामिल किए जाने का विरोध किए है , ग्राम पंचायत ही रहने देने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है