हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

CM Baghel भिलाई। भिलाई के महापौर नीरज पाल सोमवार को सीएम भूपेश बघेल से रायपुर में मिले। इस दौरान उनके साथ भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मेंबर धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहे। सीएम बघेल से भेंट मुलाकात कर महापौर नीरज पाल ने शहर के विकास कार्यों को लेकर गहन चर्चा की।
शहर की सड़कों से लेकर बिजली,स्कूल, गार्मेँट फैक्ट्री, बीपीओ सेंटर, रिपा के सभी प्रोजेक्ट सहित वैशालीनगर और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में सीएम भेंट मुलाकात में हुई विकास कार्यों की घोषणाओं संपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने महापौर नीरज पाल को आश्वस्त किया कि शहर के विकास के लिए बजट की कमी नहीं होगी।