Bhilai Big News : महादेव एवं अन्ना रेड्डी ऐप में हुए घाटे को वसूलने युवक का अपहरण, दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े चार अपहरणकर्ता


Bhilai Big News : भिलाई.. महादेव एवं अन्ना रेड्डी एप के संचालक सौरभ चन्द्राकर, रवि उप्पल एवं दीपक नेपाली के गुर्गे एप में हुए घाटे को वसूलने के लिए प्रार्थी को अपहरण कर वसूली की कोशिश को दुर्ग पुलिस की त्वरित एवं सफलता पूर्वक कार्यवाही से अपहृतो को सकुशल किया बरामद कर लिया है !

रात भर चले  इस ऑपरेशन में अपहरण के चार आरोपी गिरफ्तार एवं कार, मो.सा. व मोबाईल बरामद किया गया है l 

भिलाई नगर सीएसपी निखिल राखेचा ने बताया कि 22-23 जुलाई की दरम्यानी रात धमतरी निवासी रामकृष्ण साहू द्वारा थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा को मोबाईल में सूचना दिया कि इनके पुत्र योगेश साहू व उनका दोस्त सन्नी सिन्हा को कुछ लोगो ने भोपाल से बंधक बनाकर भिलाई ले आया है। जिनको सुपेला के किसी होटल में रखे है जहां उसे मारपीट की जा रही है तथा फिरौती की रकम की मांग कर रहे है।

सूचना पर उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर मामले की गंभीरता को देखते हुए कि अपहृतो की जान-माल का नुकसान न हो बेहद गोपनीय तरीके से पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय धुर्वे तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग वैभव वेंकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश शर्मा, एसीसीयू प्रभारी संतोष मिश्रा के नेतृत्व में अलग-अलग कई टीम बनाया गया था। अपहृतो को सफलता पूर्वक व सकुशल रेस्क्यु कर लिया गया।

पुलिस को आता देख उस समय आरोपीगण भागने में सफल रहे परन्तु पुलिस टीम के द्वारा सारी रात आॅपरेशन चलाकर घटना में सम्मिलित प्रमुख 4 आरोपी को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल, कार, मो.सा. वाहन कीमती करीबन 12 लाख रूपये भी बरामद कर लिया गया। फरार आरोपियों का पता तलाश जारी है।

        इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  वैभव वेंकर, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम प्रभात कुमार, निरीक्षक दुर्गेश शर्मा थाना प्रभारी सुपेला,     उप निरी. सतीश साहू, लखेश गंगेश, सउनि दिनेश सिंह, राजेश सिंह, प्र.आर. भरत यादव, प्रकाश चंद्र तिवारी, अमर सिंह, आरक्षक कपिल चैधरी, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, अजीत सिंह, जुनैद सिद्धीकी, महात्मा साहू, फराज खान, विक्रम भदौरिया, लोकेश परिहार का विशेष योगदान रहा। 

अप. क्र. 586/2023
धारा- 294, 323, 506, 364क, 365, 387, 109, 34 भादवि

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

(1) शाहरूख खान उर्फ आसु पिता मोह. इजहार खान उम्र 27 साल निवासी सद्गुरू मेडीकल स्टोर्स के पीछे पांच रास्ता सुपेला,
(2) चंद्रेश वर्मा उर्फ पप्पू पिता जीवनलाल वर्मा उम्र 20 साल निवासी रामनगर मुक्तिधाम राजेश आटा चक्की के पास भिलाई
(3) राहुल सिन्हा पिता पूर्णानंद सिन्हा उम्र 24 साल निवासी रामनगर मुक्तिधाम राजेश आटा चक्की के पास भिलाई,
(4) आकाश साहनी पिता स्व. चर्तुभुज साहनी उम्र 26 साल निवासी नेहरू भवन रोड मल्लाह पारा सुपेला जिला-दुर्ग