Gariaband : आओ चलो सैर करें घटारानी की, अपने पूरे शबाब पर प्राकृतिक झरना घटारानी, शांति और सुकुन पाने का सबसे बढिया तरीका है पर्यटन स्थल


वनों की हरयाली और बारिश ने बढ़ा दी प्राकृतिक झरना घटारानी की खूबसूरती

गरियाबंद ! राजधानी रायपुर के सबसे निकट का प्राकृतिक झरना घटारानी इन दिनो पूरे अपने शबाब पर है। इसकी खुबसुरती वनों की हरयाली और बारिश ने और बढ़ा दी है। इसके नजारो में आप भी खोए बगैर नही रह सकते।

भागदौड भरी इस जिंदगी में शांति और सुकुन की चाहत भला किसे नही है, हर कोई इसे पाने के लिए ना जाने कितने जतन करता है, शांति और सुकुन पाने का सबसे बढिया तरीका है पर्यटन स्थल, इसलिए गरियाबंद का पर्यटक स्थल इन दिनों पर्यटकों की भीड से गुलजार है।

40 फिट से गिरते झरने के पानी की कलकल करती ध्वनी के बिच मन कही इन वादियों में खो सा जाता है। साथ ही इस प्राकृतिक झरने में विराजमान माँ घटारानी का मंदिर पवित्रता व लोगों के आस्था का केंद्र है। जहां एक ओर झरने का मनोरम दृश्य मन को सुकुन और गजब की शांति की अनुभुति कराता है। वही इस झरने के साथ बना मंदिर इस जगह लोगों को आर्कर्षित करता है।