Jashpur crime news : देवर ने भाभी से शादी करने के झांसा देकर किया दुष्कर्म


Jashpur crime news जशपुर ..थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम की 35 वर्षीय विधवा महिला ने 6 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति की मृत्यू वर्ष 2020 में हो चुकी है, उसके 05 बच्चे हैं। इसके पति के मृत्यू के बाद उसका देवर शादी करने के झांसा देकर 26 सितंबर 2022 से कई बार दुष्कर्म किया है, एवं उसके तरफ से 03 माह की बच्ची हुई है। प्रार्थिया द्वारा शादी करने हेतु कहने पर वह मना कर रहा है।

http://आज गांधी के देश में गांव और किसान की दशा और दिशा निराश करने वाली: शर्मा

https://news-staging.mediaflix.in/bhilai-big-news-3/

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जनक राम कुर्रे, स.उ.नि. भीमसेन टोप्पो प्र.आर. बलथाजर तिग्गा, आर. सुरेष टोप्पो, आर. जयप्रताप एक्का, म.आर. 96 अर्चना किरण तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।