हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhilai Steel Plant भिलाई ! भिलाई इस्पात संयंत्र के वेयर हाउस यार्ड में ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर बीएसपी (सेल)ठेका कर्मचारी संघ यूनियन के अध्यक्ष एचएस मिश्रा, महासचिव लखविंदर सिंह एवं भिलाई श्रमिक सभा के महासचिव डी के सिंह ने मजदूरों की समस्याएं सुनी उनका हल निकालने का आश्वासन भी दिया। बीएसपी (सेल) ठेका कर्मचारी संघ यूनियन के महासचिव लखविंदर सिंह ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी समस्या वेतन न बढऩा, वेयर हाउस का ठेका 2022 में दिल्ली की कंपनी को मिला था जो 4.5 वर्ष का था जो 2022 को मार्च में खत्म हो गया अभी भिलाई इस्पात संयंत्र की ही एक कंपनी को ठेका मिला है जो मजदूरों के वेतन में विसंगति से दे रहा है। इससे मजदूरों में असंतोष व निराशा पैदा हो रही है जिससे काम के दौरान मनोबल गिरने लगा है इन सब बातों को ध्यान में रखकर युनियन जल्द ही वेयर हाउस के प्रभारी ईवीएम ठेकेदार से चर्चा करेगी और मजदूरों की समस्या को हल करेगी।