Esma law पटवारियों की जायज मांग पूरी करने में विफल भूपेश सरकार – साव


Esma law रायपुर ! प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने पटवारियों की हड़ताल तोड़ने एस्मा कानून लागू किये जाने का कड़ा विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का काम जनता की सेवा में तैनात सरकारी कर्मचारियों का समुचित पोषण करना है ताकि वे जनता की सेवा पूरी मुस्तैदी से करें, लेकिन भूपेश बघेल सरकार अपने ही कर्मचारियों का दमन कर रही है.

हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने न्यायोचित मांगों की पूर्ति के लिए अनशन का रास्ता चुना है।

उन्हें उम्मीद थी कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने हर तरह के कर्मचारियों को जो सब्जबाग दिखाए थे, उन्हें धरातल पर लायेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से भूपेश बघेल हर हड़ताली पंडाल में पहुंच जाते थे। किसी वर्ग से किये वादे पूरे करना तो दूर कर्मचारियों की मांगों को सुनने भूपेश बघेल तैयार नहीं हैं।