Sanchar Saathi Portal Launched : स्टेटस चेक चोरी या गुम हुए मोबाइल को आप घर बैठे ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे.. पढ़िए पूरी खबर


Sanchar Saathi Portal Launched नई दिल्ली. टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को संचार साथी पोर्टल लॉन्च किया इस पोर्टल के माध्यम से आप घर बैठे पता कर सकते हैं अगर आपके नाम पर किसी ने मोबाइल कनेक्शन लिया हुआ है या आपकी फोटो लगाकर कोई मोबाइल कनेक्शन लिया गया है? या फिर आपका मोबाइल फोन खो गया है या चोरी हो गया तो अब आप चुटकियों में ब्लॉक और ट्रैक कर सकेंगे।

टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जब कोई SANCKAR SAATHI भी इस पोर्टल पर मोबाइल खोने की जानकारी देगा, तो इसके बाद कुछ आइडेंटिटी वैरिफिकेशन होंगे। उसके तुरंत बाद ऑनलाइन टेलीकॉम ऑपरेटर और लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसी के साथ तालमेल करके यह पोर्टल फोन को ब्लॉक कर देगा।


संचार साथी पोर्टल पर जाकर ब्लॉक स्टोलेन या लॉस्ट मोबाइल के विकल्प पर क्लिक करें। वेबसाइट पर मांगी गई सभी
जानकारियां भरें, जैसे- मोबाइल नंबर, आइएमईआई नंबर, डिवाइस ब्रांड, मॉडल आदि। इसके अलावा मोबाइन के
चोरी या गुम होने की जगह, पुलिस शिकायत नंबर, एफआईआर या शिकायत की कॉपी अपलोड करनी होगी।
व्यक्ति को अपना नाम, पता, आइडी प्रूफ की कॉपी अपलोड करने के साथ इमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।


सभी जानकारी भरने के बाद सेल्फ डिक्लेरेशन के चेकबॉक्स को टिक कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।अंत में एप्लीकेशन की आईडी दिखाई देगी, इसी आईडी के जरिए अपनी रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकेंगे कि फोन ब्लॉक हुआ या नहीं।