Bhilai breaking बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नाबालिक द्वारा वाहन चालन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालको को आज से दुर्ग जिले में प्रवेश बंद , बचना है तो पढ़िए पूरी खबर..


आज जिले के 11 प्रवेश स्थानो पर यातायात पुलिस एवं थाने के अधिकारियों द्वारा यातायात नियम का पालन करने हेतु दी जायेगी समझाईस

प्रतिदिन शाम 6 से रात्रि 9 बजे तक की जायेगी चेकिंग।

Bhilai breaking भिलाई.. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालन, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन एवं नशे में वाहन चालन पर सख्ती करते हुए आज से अभियान चलाकर वाहन चालक को समझाईस देते हुए दुर्ग जिले के अंतर्गत प्रवेश से पहले हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट लगाकर प्रवेश दिया जावेगा। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के प्रमुख 11 प्रवेश स्थान कुम्हारी टोल प्लाजा, अम्लेश्वर थाना के सामने, पाटन तर्रा नाका, जामगांव आर के सामने, मचांदुर चौकी, गाडाडीह नाका, अण्डा थाने के सामने, अंजोरा चौकी के सामने, नगपुरा चौकी, बोरी तिराहा, धमधा पुलिया, नंदनी बेरला रोड चेकिंग पाईट पर बैनर एवं पाम्पलेट वितरण कर वाहन चालको को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस देते हुए दुर्ग जिले के अंतर्गत ऐसे वाहन चालको को बैनर और पाम्पलेट से जागरुक करने का प्रयाश किया जाएगा।

Bhilai breaking डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि   पूर्व में भी  पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ,  सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस  द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नुक्कड नाटक, ग्रामीण क्षेत्रो में अंजोर रथ के माध्यम से ग्रामीण वासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना बैनर पोस्टर तथा सोशल मीडिया का प्रयोग कर प्रत्येक वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

अपील:- एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने यातायात पुलिस दुर्ग समस्त वाहन चालकों से अपील करती है की वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें एवं स्वयं भी सुरक्षित रहे तथा सामने वाले को भी सुरक्षित आवागमन करने दे।