crime news : लुधियाना में बड़ी वारदात, गैंगस्टर सुक्खा की गोली मारकर हत्या


crime news लुधियाना। आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में यहां सोमवार को गैंगस्टर सुक्खा बाड़ेवालिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस फायरिंग में गैंगस्टर का साथी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात हैबोवाल इलाके के जोगिंद्र नगर में घटित हुई। सुक्खा बाड़ेवालिया अपने साथी रोहित के घर की छत पर बैठा हुआ था।

crime news उनके साथ बब्बू भी मौजूद था। किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हो गई। रोहित और बब्बू ने बाड़ेवालिया पर गोलियां बरसा दीं। छाती में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथापाई के दौरान सिर में गोली लगने से रोहित भी घायल हो गया। उसे डीएमसी अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से बब्बू फरार है। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।