हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Bhopal Breaking भोपाल ! भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।
Bhopal Breaking देवास जिले के बागली और हाटपीपल्या से विधायक रह चुके श्री जोशी काफी दिनों से प्रदेश भाजपा संगठन से नाराज चल रहे थे और उन्होंने एक मई को अपनी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामने के संकेत दिए थे। इसके बाद उन्हें मनाने के प्रदेश संगठन की ओर से प्रयास किए गए, लेकिन वे कांग्रेस में जाने के निर्णय पर अडिग दिख रहे हैं। आज उनकी पत्नी की पुण्यतिथि है और वे कल यहां श्री कमलनाथ से मुलाकात के बाद औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। श्री जोशी, शिवराज सिंह चौहान सरकार में वर्ष 2018 के पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार श्री दीपक जोशी का पार्टी में आना तय हो गया है। उनकी पहले भी श्री कमलनाथ से मुलाकात हो चुकी है और शनिवार को वे औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इस बीच श्री जोशी से आज उनके मोबाइल फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वह बंद मिला। हालाकि कल देर शाम उन्होंने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस में जाने की बात दोहरायी है।
वहीं प्रदेश भाजपा के सूत्रों का कहना है कि श्री जोशी, भाजपा के वरिष्ठ, संत छवि के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कैलाश जोशी के पुत्र हैं। वे पार्टी के विधायक रहे और अन्य दायित्व भी संभाले। उन्हें पार्टी ने बहुत कुछ दिया और हाल के दिनों में उनसे सभी प्रमुख वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा भी की, लेकिन वे संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कसकर तैयारी कर रही है और इस तरह के घटनाक्रमों से निपटने के लिए भी तैयार है।
इस बीच माना जा रहा है कि श्री दीपक जोशी कांग्रेस में जाने के बाद देवास जिले की हाटपीपल्या विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं राजनैतिक प्रेक्षकों का मानना है कि कांग्रेस उनका उपयोग विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीतिक तौर पर भाजपा पर हमले के रूप में भी करेगी। श्री दीपक जोशी के पिता एवं जनसंघ के स्थापकों में शामिल श्री कैलाश जोशी इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनकी छवि बेहद साफ सुथरी और ईमानदार व्यक्ति के रूप में रही है।