हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Crime latest news कोटा । कोटा के कैथून इलाके में युवक के युवती से छेड़छाड़ करने पर बेहरमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस दौरान लोगों ने युवक के बाल काटे, मुंह पर कालिख पोत दी। साथ ही जूतो की माला पहनाकर अधमरी हालत में पटक दिया। इसका वीडियो अब सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। वीडियो में महिलाएं और लड़कियां युवक को लात और घूंसे मारती नजर आ रही हैं।
Crime latest news युवक का नाम गोलू बताया गया है। जो धूलेट गांव का रहने वाला है। आरोप लगाने वाली 19 साल नर्सिंग स्टूडेंट तेजपुर कोटा की रहने वाली है। छात्रा का आरोप है कि गोलू काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। मोबाइल पर मैसेज करता था। तंग आकर युवती ने मार्च के महीने में गोलू के खिलाफ कुन्हाड़ी थाने में शिकायत दी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके बद युवती कुछ समय पहले अपने गांव तेजपुर आई थी। जब ये बात गोलू को पता लगी तो वो भी युवती के गांव आ गया। जानकारी में सामने आया है कि युवकयुवती के घर पहुंचा तो उसके परिवार ने युवक को पकड़ लिया। युवक को पीटने के दौरान उसका चेहरा भी काला कर दिया गया। काफी देर मारपीट के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।