हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Rajasthan जयपुर। राजस्थान की राजनीति में रावण को लेकर घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ चित्तौडग़ढ़ में मानहानि के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने शेखावत के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
Rajasthan बता दें कि शेखावत ने चित्तौडग़ढ़ में बीजेपी की जन आक्रोश रैली में अपने भाषण के आखिर में राजराज्य के लिए संकल्प लेने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बयान दिया था।
इस मामले में गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें धारा 143, 153 ए (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और धारा 500 व 504 (शांति भंग करना) और 511 और 505 (2) शामिल हैं।