हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

Shiv Puran भिलाई । विश्व विख्यात पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवपुराण की कथा सुनने आज महापौर नीरज पाल सपरिवार आयोजन स्थल जयंती स्टेडियम के समीप मैदान में पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ कथा सुनी और आरती में भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं ने भी शिव पुराण का श्रवण किया। वहीं उन्होंने शिव का जाप करते हुए भिलाई वासियों के सुख और समृद्धि के लिए मनोकामना की।
Shiv Puran पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए लगातार लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल से पंडित प्रदीप मिश्रा जी का कथा वाचन हो रहा है, जिसे सुनने के लिए भिलाई सहित अन्य शहरों एवं जिलों से भी लोग भिलाई का रुख कर रहे हैं। आज पंडित मिश्रा जी के कथा वाचन का चौथा दिन है। जिसमें महापौर पहुंचकर तथा श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा का श्रवण करते रहे।