हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।
हमारे बारे में
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है।

State Police Academy रायपुर ! मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य पुलिस अकादमी में भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अकादमी के नव निर्मित बैरक का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्य के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक श्री रतन लाल डांगी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

State Police Academy गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य पुलिस अकादमी को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इसका नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर किया था। छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित राज्य पुलिस अकादमी अब नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर जानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बारहवें दीक्षांत परेड समारोह के दौरान अकादमी परिसर में प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही नव निर्मित बैरक का लोकार्पण किया।